उत्तराखण्ड

2,000 तक की UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, अटकलों के बीच सरकार ने साफ की स्थिति

खबर शेयर करें -
fm-nirmala-sitharaman-upi

बीते कई दिनों से UPI पेमेंट को लेकर कई सारी अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच अब वित्त मंत्रालय ने यूपीआई पेमेंट को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने ये साफ किया कि 2000 तक के यूपीआई पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट फीस नहीं वसूलेगा। रुपे डेबिट कार्ड से होने वाली पेमेंट भी इसमें शामिल है।

₹2,000 तक की UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

दरअसल अगस्त में संसद ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 पास किया। इसके जरिए पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 की धारा 10ए में बदलाव किया गया। जिससे सरकार ने तय किया कि किन डिजिटल पेमेंट पर फीस नहीं लगेगी।

अटकलों के बीच सरकार ने साफ की स्थिति

हालांकि इसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गईं कि ₹2,000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लगेगा। इसी को लेकर अब वित्त मंत्रालय ने 14 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें कहा गया कि 2000 तक के यूपीआई पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि सवाल ये है कि 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर क्या होगा? आम यूजर पर इसका क्या असर पड़ेगा? सोमवार देर रात केंद्र ने UPI पेमेंट को लेकर अधिसूचना जारी की है।

सवाल: क्या ₹2,000 यूपीआई पेमेंट की नई लिमिट है?

जवाब: नहीं… यूपीआई से आप 2000 से ज्यादा की रकम भी भेजा सकते है। ये कोई नई पेमेंट लिमिट नहीं है। 2000 वो सीमा है जिसमें फिलहाल फीस नहीं लगाई जा सकती।

सवाल: ₹2,500, ₹5,000 या ₹10,000 की पेमेंट में क्या फीस लगेगी?

जवाब: नहीं अभी फिलहाल ऐसी कोई भी फीस लागू नहीं की गई है। आगे ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर सरकार फीस लगाने के लिए अलग से नियम और रेट तय कर सकती है।

क्या ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर बैंक खुद से फीस लेना शुरू कर सकते हैं?

नहीं बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर मनमाने तरीके से फीस नहीं लगा सकता सिर्फ इसलिए कि पेमेंट 2000 से ज्यादा है। इसके लिए सरकार की तरफ से आगे नियम तय होने जरूरी होंगे।

दोस्त, परिवार या किसी सदस्य को ₹5,000 या ₹10,000 भेजने पर क्या फीस लगेगी?

नहीं पी2पी पेमेंट मुफ्त है। यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भेज यानी वाले पेमेंट फ्री है। सरकार ने ये साफ किया कि आम यूजर से ऐसे पेमेंट के लिए फीस नहीं वसूली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव