उत्तराखण्ड

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही, भारत में अलर्ट, बंगाल में 10 हजार लोग शिफ्ट

खबर शेयर करें -

Bhutan Glacial Lake Burst

भूटान में गुरुवार देर रात भारी तबाही देखने को मिली। यहां शिंताफू ग्लेशियर झील फट गया। जिससे यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड गासा त्साचु पूरी तरह बह गया। तो वहीं पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि भारी तबाही तो हुई लेकिन गनिमत ये रही कि अब तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से तबाही

शिंताफू ग्लेशियर झील फटने के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ये नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से होकर गुजरती है। जिसके बाद आगे ये ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है। दोनों राज्यों में इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

भारत में अलर्ट, बंगाल में 10 हजार लोग शिफ्ट

शिंताफू झील के पानी के भारत तक पहुंचने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों को प्रशासन ने राहत शिविरों में पहुंचाया है। लोगों को रातभर सायरन बजाकर अलर्ट किया गया। NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात की गई 

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव