उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग के लिए बड़ी खबर, शासन ने लिया ये बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -
CM ने ली सभी जिलों के DM की बैठक CM baithak

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की पांच साल से अधिक के सभी सम्बद्धता को ख़त्म कर दिया गया है। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं।

5 साल से अधिक अवधि वाले कर्मचारियों की संबद्धता ख़त्म

शासन ने इस संबध में आदेश जारी किया है। आदेश में ऐसे अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए हैं, जो 5 साल या उससे अधिक समय से दूसरे विभागों में संबद्ध हैं। ऐसे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक हफ्ते में मूल तैनाती स्थल पर जॉइनिंग के आदेश दिए हैं।

उच्च शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सचिव की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि राज्यान्तर्गत बाह्य सेवा, प्रतिनियुक्ति, सेवा स्थानांतरण और सम्बद्धता से जुड़े मामलों पर स्पष्ट आदेश लागू होंगे। इन आदेशों का उद्देश्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करना है।

education department

TAGGED

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव