उत्तराखण्ड

आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किया हमला,5 सैनिक हुए शहीद

खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि गत दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुंछ के सुनरकोट पुलिस स्टेशन में पास सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गया है।

वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

शहीद वीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद वीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं। एक भाई भी ITBP में तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव