उत्तराखण्ड

SSP नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त को 100.52 ग्राम अवैध स्मैक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ. श्री मंजूनाथ, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेश के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक 11.08.2026 को आनन्दपुर गैस गोदाम तिराहे से लगभग 60 मीटर पंचायतघर की तरफ रोड किनारे, फासला थाने से करीब 06 किमी0, जानिब दिशा-दक्षिण, हल्का चैकी टीपी नगर में पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन नं0 UK04AS-2865 स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल को रोककर चेक किया गया तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद किया गया पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम आर्या पुत्र स्व0 मोहन राम निवासी आनन्दपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल, उम्र-29 वर्ष बताया बरामदगी के आधार पर उक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया

कोतवाली हल्द्वानी में गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व मु0 एफआईआर नं0 272/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम विक्रम आर्या उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तः- विक्रम आर्या पुत्र स्व0 मोहन राम निवासी आनन्दपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल, उम्र-29 वर्ष।

बरामदगीः- 100.52 ग्राम अवैध स्मैक।

गिरफ्तारी टीम

  1. उ0नि0 मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपीनगर
  2. हे0कानि0 कुन्दन कठायत , एस0ओ0जी0
  3. कानि0 अनिल टम्टा ,
  4. कानि0 अशोक रावत, एस0ओ0जी0

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव