उत्तराखण्ड

भारत को दी जंग की खुली धमकी!, शहबाज शरीफ का UN में बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

 

shahbaz-sharif

भारत को जंग की धमकी मिली है। ये धमकी और किसी ने नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान से मिली है। पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते दिन शुक्रवार को UN में भारत को जंग की धमकी दी। शहबाज का कहना है कि भारत सिंधु नदी का पानी ना रोके। इस कोशिश को पाक युद्ध की कार्रवाई मानेगा। उन्होंने कहा कि पानी को कभी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। इसको लेकर भारत कोई गलती ना करें।

शहबाज शरीफ ने UN में भारत को दी जंग की धमकी!

दरअसल यूएन में शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। शहबाज ने कहा कि कश्मीर उनके लिए जगलर वेन यानी गर्दन की नस हैस जो कि शरीर का अहम हिस्सा है। इसको काटने पर इंसान की मौत हो जाती है।

अब UNGA में शहबाज शरीफ के दावों का भारतीय अधिकारी पेटल गहलोत ने भी जवाब दे दिया है। राइट ऑफ रिप्लाई के तहत उन्होंने कहा कि पाकिस्तान साल-दर-साल झूठ दोहराता रहता है, लेकिन उसे सच नहीं बना सकता।

पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान संघर्ष का किया जिक्र

यूएन में अपने भाषण में शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के तनाव और बढ़ गया। शहबाज ने कहा कि पाक की सेना ने फील्ड मार्शल आसीम मुनीर के नेतृत्व में इसका सटीक जवाब दिया।

ट्रंप की करी तारीफ

ट्रम्प की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मई 2025 में उन्होंने दोनों देशों के बीच खुद्ध जैसी स्थिति को टालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में ऐसे हालात नहीं बनने चाहिए। इसलिए कश्मीर के मुद्दे का समाधान जरूरी है।

सिंधु जल संधि पर भारत के कदम को बताया गैरकानूनी

आगे शहबाज ने कहा कि बीते साल दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हुई। जिसके बाद भारत ने संधि को एकतरफा रोक दिया। इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। शहबाज ने दावा किया कि UN के विशेषज्ञों और स्थायी मध्यस्थता अदालत ने भी भारत के इस कदम को खारिज किया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव