उत्तराखण्ड

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का गोल्ड, सांसे रोक देने वाले मैच में ईरान को दी मात

खबर शेयर करें -

 

asian-games-2026-india-wins-gold-medal-in kabaddi

एशियन गेम्स 2026 चल रहे है। इसी में भारत ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। देश ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता है। जिससे इसको मिलाकर भारत की गोल्ड मेडल की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मालूम हो कि फाइनल में भारतीय महिला टीम ने ईरान को 37-34 से हराया। सांसे रोक देने वाले मैच में भारतीय टीम ने ईरान को मात दी।

एशियन गेम्स 2026 कबड्डी में भारत का गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत का ये तीसरा गोल्ड और कुल 27वां मेडल है। कबड्डी के इस फाइनल मुकाबले में भारत के पास अच्छी बढ़त थी। लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी कर ली। भारतीय टीम की इस दौरान बढ़त सिर्फ एक पॉइंट की ही रह गई थी। लेकिन आखिर के पांच मिनट में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।कबड्डी में भारत का गोल्ड , सांसे रोक देने वाले मैच में ईरान को दी मात

भारत चौथी बार चैंपियन

एशियन गेम्स के इतिहास में ये चौथी बार है जब भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल आया था। हालांकि बाकी सभी मौको पर भारत ने गोल्ड अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेडल टेली

एशियन गेम्स 2026 में अब भारत के पास तीन गोल्ड मेडल आ गए है। पदक तालिका में भारत 27 मेडल के साथ 12वें पायदान पर है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव