उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-प्रकाश की मौत का हुआ खुलासा,रंजिश के कारण की गई हत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रकाश की मौत का आज एसएसपी नैनीताल के द्वारा खुलासा कर दिया गया है इस मामले में एसएसपी नैनीताल के द्वारा बताया गया कि प्रकाश की हत्या एक सोची समझी साजिश के तहत की गई फिलहाल बनभूलपुरा में हुई हिंसा मामले में प्रकाश की मौत का कोई संबंध नहीं है।एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की रंजिश के कारण प्रकाश की हत्या की, और हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या की थी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गौलापार बुलाया गया जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया । तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव