उत्तराखण्ड

नन्हीं मासूम को देख रुककर सीएम ने पूछे सवाल, बच्ची के जवाब पर मुस्कुराए धामी, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

cm-pushkar-singh-dhami-interacts-with-schoolgirl-in-dehradun

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी सोमवार को देहरादून में पुलिस लाइन हेलिपैड पर एक स्कूली बच्ची से मुलाकात की। जहां मुख्यमंत्री खुद बच्ची के पास आए और उससे सवाल जवाब करने लगे। सीएम ने बच्ची से उनका नाम, अपना नाम और पढ़ाई, शिक्षा और भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।

नन्हीं बच्ची को देख रुके सीएम, बच्ची के जवाब पर मुस्कुराए मुख्यमंत्री

इस वीडियो को खुद पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा की। उन्होंने लिखा, “आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है।

हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव