उत्तराखण्ड

रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

खबर शेयर करें -

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं थी लेकिन दिवाली वीकेड पर इसकी लॉटरी लग गई। मूवी ने बेहतरीन कमाई की। तो वहीं दिवाली के बाद सोमवार को तो इसने कमाल ही कर दिया। पहले मंडे में फिल्म ने ऐतिहासिक कमाई कर डाली। चलिए ऐसे में जानते है कि फिल्म ने पांचवे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रामायण’ 3000 करोड़ के पार
5 नवंबर को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था। जिसके चलते इसने दो दिनों में ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था। और अब पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इस फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली।

5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई
दरअसल ‘रामायण’ ने 5वें दिन एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। ये फिल्म की अबतक की सबसे बड़ी सिंगल-डे बुकिंग है। इसी के साथ फिल्म ने मंडे को सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 5वें दिन यानी पहले सोमवार को ‘रामायण’ ने 107.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब तक फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन
मालूम हो कि फिल्म ने :-

पहले दिन -64.85 करोड़
दूसरे दिन 48.05 करोड़
तीसरे दिन 69.80 करोड़
चौथे दिन- 56.15 करोड़
5 दिनों की नेट कमाई – 346.35 करोड़

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव