उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

10 नवंबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फ़बारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसमका हाल देखें

13 नवंबर तक का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की माने तो 11 और 12 नवंबर को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 13 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है ।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव