उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले दो दिन भारी, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर से  मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले कुछ दिनो प्रदेश के लिए भारी होने वाले है। 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राज्य में झमाझम बारिश के आसार है। आज यानी 26 सितंबर को भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट की चेतावनी दी है।

तो वहीं मौसम विभाग ने भी अलग-अलग दिनों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने भी लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

Uttarakhand Weather Update: 26 September को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। आज यानी 26 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश होने के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में अधिकांश जगहों बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गर्जन के साथ बौछार होने के आसार है। यानी आज प्रदेशभर में बारिश परेशान कर सकती है।

इन जिलों में 26 सितंबर को रेड अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को राज्य के पांच जनपदों में रेड अलर्ट, पांच जनपदों में ऑरेंज अलर्ट और तीन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • रेड अलर्ट- बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर
  • ऑरेंज अलर्ट– देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा
  • येलो अलर्ट– हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल

27 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

27 सितंबर की बात करें तो इस दिन भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 27 सितम्बर को चार जिलों में रेड अलर्ट, चार में ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

28 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

28 सितंबर को भी बारिश वाला मौसम ही बना रहेगा। उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

29 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

तो वहीं 29 सितंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। गर्जन के साथ बौछार भी पड़ सकती है। बाकी जिलों की बात करें तो कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है।

30 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

30 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन होने की संभावना है। तो वहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार है।

1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

अगले महीने की शुरुआत यानी एक अक्टूबर को भी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने एक अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव