
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) उत्तराखंड दौरे पर है। ऐसे में आज, शुक्रवार को उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे। जिसके बाद वो गांधी मैदान में खेत बचाओ अभियान के कार्यक्रम में किसानों से संवाद करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का रुद्रपुर दौरा
दरअसल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम धामी समेत जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पंतनगर में उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर स्थित म्यूजियम का निरीक्षण किया। जिसके बाद छात्रों के साथ खेत में जाकर धान की रोपाई भी की।
पंतनगर कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश भी दिया
