उत्तराखण्ड

Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 12 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 12 नवंबर गुरुवार को फिर से बदलेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार आज विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है।  

आज 12 नवंबर गुरुवार को मौसम

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 12 नवंबर को 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 11 नवंबर से 16 नवंबर तक सुबह के समय कोहरा या धुंध रहने की बात कही गई है।

कल दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 

कल उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। बिहार में भी कल मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा।

राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है हालांकि 14-15 नवंबर को कुछ भागों में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। 

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके चलते तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम केंद्र ने शिवगंगा, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जिलों में  भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम बदल गया है। यहां कल भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश के साथ ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में कल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड में कल कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कल कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने आ सकता है।

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश: जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल।

मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,  त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप।

हल्की बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पश्चिम बंगाल।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव