उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें -



भूकंप के कारण उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से डोली है। बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर दौड़े।


उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। शनिवार दोपहर सवा बाहर बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के कारण लोग अपने घरों से बाहर दौड़े और लोगों नें दहशत का माहौल है।

2.8 मापी गई तीव्रता
बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के लिए दुकानें और घर हिलते हुए महसूस हुए। जिस कारण लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव