उत्तराखण्ड

लाल कुआं -सांप के काटने से बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिंदुखत्ता स्थित इदिरानगर निवासी युवक की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गयी, उक्त हादसे से परिवार में कोहराम मचा है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विदित रहे कि गत बुधवार की रात को बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे उम्र 32 वर्ष को गौशाला में पशुओं को चार देते वक्त जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा आनन फानन में मनोज को हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मनोज मिलनसार युवक था और गांव में वह सामाजिक रूप से भी जुड़ा रहता था, उसकी मौत से आसपास के हर एक की आंखें नम है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव