उत्तराखण्ड

खबर शेयर करें -

Hemkund sahib yatra मार्ग से हटाई जा रही बर्फ, अंतिम चरण पर तैयारियां, 25 मई से शुरू होगी यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से हटाई जा रही बर्फ

भारतीय सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब यात्रा (Hemkund sahib yatra) मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है. बता दें आगामी 25 मई से हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू हो जाएगी. प्रशासन और गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से तैयारियों अंतिम चरण पर हैं.

Hemkund sahib yatra मार्ग से हटाई जा रही बर्फ

हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होनी है. चमोली जिला प्रशासन और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है. साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूरा कर लिया गया है.

Hemkund sahib yatra
 हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव