उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी -आज होनी है सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे मामले में अहम सुनवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।आज शहर के बनभूलपुरा इलाके बनाम रेलवे के मामले की सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है जिसको लेकर बनभूलपूरा क्षेत्र के लोगों के द्वारा कड़ाके की ठंड में उनके हाथ में फैसला आए इसलिए दुआएं की गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में ज़मीन खाली करने के आदेश दिए थे,

जिसके बाद सालों से रह रहे हजारों लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था सुप्रीम कोर्ट ने इस गंभीर मामले पर स्टे लगाते हुए लोगों को बड़ी राहत दी थी, आज एक बार फिर हल्द्वानी शहर की सबसे पुरानी बसासत वाले क्षेत्र के हज़ारों लोगों निगाहें सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली आज की सुनवाई पर लगी हैं।

बहुचर्चित रेलवे प्रकरण मामले की बुधवार 24 जनवरी को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई को लेकर देर शाम हज़ारों की तादाद में बनभूलपुरावासी क्षेत्र में कड़कती ठंड में परिवार के साथ चोर गलिया रोड लाइन नंबर 17 स्थित एकत्र होकर अल्लाह से रो-रो कर दुआ की औऱ रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने की दुआ की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव