उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने लौटाई ईमानदारी की मिसाल, ड्यूटी के दौरान मिले एवं खोए हुए 02 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को लौटाए

खबर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता एवं सेवा के लिए भी निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में दिनांक 12.11.2026 को जनपद पुलिस के जवानों द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए खोए हुए 02 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल वापस लौटाए गए।

1. सीपीयू पुलिस की ईमानदारी

आज दिनांक 12.11.2026 को रानीबाग क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक जगत सिंह भण्डारी एवं हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह को सड़क पर एक सैमसंग मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल स्वामी की जानकारी जुटाकर मोहम्मद अबूजर पुत्र जाहिर हसन निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को मौके पर बुलाया गया तथा उनका मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया।

2. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने लौटाया आईफोन

इसी क्रम में अमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय हरि शंकर गुप्ता निवासी सुनार गली, मुखानी का एप्पल आईफोन 16 प्रो मैक्स बाजार में कहीं गिर गया था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस द्वारा खोजबीन एवं आवश्यक प्रयासों के उपरांत मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी अमित गुप्ता को वापस सुपुर्द किया गया।

नैनीताल पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी को सड़क, सार्वजनिक स्थान अथवा अन्यत्र कोई मोबाइल फोन या कीमती वस्तु मिलती है तो उसे अपने पास रखने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने अथवा चौकी में जमा कराएं।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव