
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर यानी आज सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी। वोटरगाइड देखें
सत्ता में 25 साल पूरे होने पर CM धामी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 साल पूरा पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई पीएम मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
PM ने दी देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान, आधुनिक बुनियादी ढांचे और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। विकास का लाभ पंक्ति में सबसे अंत में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा देश: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनसे प्रेरित और निर्देशित होकर, उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए, मुख्यमंत्री ने उनकी जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।



