अंतरराष्ट्रीय अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ओखलकांडा कालाढूंगी क्राइम/दुर्घटना खटीमा चमोली दिनेशपुर

चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरी महिला, हालत गंभीर, हेली सेवा से भिजवाया एम्स

खबर शेयर करें -

 

चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरी महिला, हालत गंभीर, हेली सेवा से भिजवाया एम्स

सतपुली तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।

चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरी महिला की हालत गंभीर

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 ) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं। तब ही अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से वह गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं।

महिला को किया एम्स रेफर

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार के लिए रेफर करने का निर्णय लिया।

May be an image of ambulance, helicopter, hospital and text
हेली सेवा से भिजवाया एम्स

महिला को हेली सेवा भिजवाया एम्स ऋषिकेश

शुक्ला ने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय और सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देश पर हेली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव