उत्तराखण्ड

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियां पूरी

खबर शेयर करें -
badrinath dham

बदरीनाथ धाम के कपाट आज सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ इस साल की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा।

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट बंद होने के इस खास पल का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है और सेना के बैंड की धुनों के बीच ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारे गूंज रहे हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

2027 में कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

बता दें इस सीजन में अब तक रिकॉर्ड 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए हैं। अब साल 2027 में बदरीनाथ धाम के कपाट 12 या 13 मई 2027 को ब्रह्म मुहूर्त में खुलने की उम्मीद है। कपाट खुलने की आधिकारिक तारीख और मुहूर्त की घोषणा बसंत पंचमी में यानी 11 फरवरी 2027 को टिहरी के राजदरबार में पंचांग गणना के बाद होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव