उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-यहां काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, बाइक सवार की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी – बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के गोला बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक के पैर का पंजा भी शरीर से अलग हो गया।जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UK 06 BK 0927 का चालक गोला बाईपास से शनि बाजार रोड की ओर जाने के लिए बाइक मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से आई स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान प्रदीप हलदार पुत्र अनंत हलदार निवासी गोविंदनगर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से भिजवाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से नकदी और अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुआ।गौरतलब है कि गोला बाईपास रोड पर एक दिन पहले भी सड़क दुर्घटना हुई थी। लगातार हो रहे हादसों से इस मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में भी दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव