उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा: चार बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत, 6 घायल

खबर शेयर करें -

 

haridwar road accident

रुड़की के कलियर मार्ग पर कांवड़ पटरी मार्ग शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण सड़क हादसे से दहल उठा। देर रात चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

कांवड़ पटरी पर भीषण आमने सामने चार बाइक की भिड़ंत

हादसा शुक्रवार देर रात साढ़े दस बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में तीन की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाल कमल मोहन भंडारी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चारों मोटरसाइकिलें किस परिस्थिति में आमने-सामने टकराईं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव