उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल पर राज्यपाल ने दिया खास संदेश, लोकसंस्कृति के संरक्षण की अपील

खबर शेयर करें -

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की बधाई दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से जुड़ा प्रमुख पर्व है। नक्शेदेखें

राज्यपाल ने कहा यह पर्व हमारी लोकआस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पर्व अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव