उत्तराखण्ड

रियाद एयरपोर्ट पर हमला!, एक भारतीय की मौत, 11 से अधिक घायल

खबर शेयर करें -

सऊदी अरब में भीषण हमला हो गया। राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई। तो वहीं 11 से ज्यादा भारतीय घायल है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले में एक भारतीय की मौत हो गई। अभी फिलहाल पहचान सार्वजनिक नहीं है। दूतावास का कहना है शव को भारत भेजने की कोशिश की जा रही है।

सऊदी अरब में भीषण हमले में एक भारतीय की मौत
दरअसल रविवार को रियाद में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें लिखा, “10 अक्टूबर को रियाद हवाईअड्डे पर हुए हमले के संबंध में अपडेट। पता चला है कि रियाद हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्य से जान चली गई। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर की शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

हमले में 11 भारतीय भी घायल
इससे पहले एक्स पर दूतावास ने लिखा, “रियाद में भारतीय दूतावास, कल रियाद एयरपोर्ट पर हुए उस कायराना हमले पर नज़र रखे हुए है, जिसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पता चला है कि हमले में घायल हुए लोगों में 11 भारतीय भी शामिल हैं। दूतावास उनकी खैर-खबर जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारी अस्पताल के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे।”

हमले में किन देशों के लोगों की मौत
पिछले एक हफ्ते के बीच हवाई अड्डे को निशाना बनाकर कई हमलें किए गए। उनमें से ये सबसे नया हमला था।मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिक, बांग्लादेश, फलस्तीनी, अमेरिकी, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान का एक नागरिक शामिल हैं। दूतावास ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि हमले में घायल लोगों में 11 भारतीय शामिल हैं। दूतावास उनके हालचाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। हमारे अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क किया है।”

भारत ने हमले की निंदा की
भारत ने रविवार को इस हमले पर कड़ी निंदा की।। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, “हम पिछले कुछ दिन में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।”

सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों को बताया जिम्मेदार
तो वहीं इस हमले के लिए सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम आशा करते हैं कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव