
हल्द्वानी। झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में कई क्लिनिकों पर छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे क्लिनिकों की जांच की।
जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के 7 क्लिनिक सील कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लिनिक संचालकों से दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी जानकारी मांगी। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले संचालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।
प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और जरूरी मानकों के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ऐसे क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है



