उत्तराखण्ड देहरादून

यहां जूते चप्पल और गारमेंट्स की दुकान में लगी अचानक भीषण आग

खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सहसपुर बाजार में जूते चप्पल और गारमेंट्स की दुकान में अचनाक आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


घटना आज सुबह की है। जानकारी के अनुसार सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की फुटवियर और गारमेंट्स की दुकान है। दुकान संचालक का परिवार दुकान के पीछे ही रहता है। सुबह दुकान से अचानक धुआं उठने पर राजेंद्र पाल बाहर आए तो दुकान में आग लगी हुई थी। आनन-फानन ने संचालक ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।


दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव