उत्तराखण्ड

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का सोनीपत, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर का अंत

खबर शेयर करें -

Haryana News: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का सोनीपत, पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर का अंत

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेत सोमवार सुबह तब गोलियों की गूंज से दहल उठा। जब सोनीपत क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए पुलिस की संयुक्त टीम से गैंगस्टर गोपाल की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका उपचार खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी वर्ष मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस जेल में आत्मसमर्पण करने के बजाय पैरोल जंप कर भूमिगत हो गया। इसके बाद उसने सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बना रखा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपाल एक अन्य ग्रामीण की हत्या करने का षड्यंत्र बनाकर क्षेत्र में घूम रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार सुबह करीब छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की टीमों ने गांव खुबडू के निकट खेतों में उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव