उत्तराखण्ड

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल, छात्रों को दी उपाधि

खबर शेयर करें -

प्रतिष्ठित IIT रुड़की में दो दिन तक चलने वाला भव्य दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह के दौरान, NSA डोभाल ने IIT रुड़की के इतिहास और वैश्विक स्तर पर संस्थान के योगदान की जमकर तारीफ़ की।

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में NSA अजीत डोभाल ने दी छात्रों को उपाधि
IIT रुड़की में आयोजित दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का पहला दिन विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह में स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। डिग्री हासिल करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने अपने परिजनों व सहपाठियों के साथ इस खास पल को यादगार बनाया।

अजीत डोभाल ने की IIT रुड़की के इतिहास की सराहना
एनएसए अजीत डोभाल ने आईआईटी रुड़की के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान के पूर्व छात्रों ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा और सेवाओं से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण, सुरक्षा और समाज के कल्याण में करने का आह्वान किया।

नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा संस्थान: पंत
वहीं वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। IIT रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने संस्थान की उपलब्धियों, शोध और तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि IIT रुड़की लगातार शोध और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

2,701 विद्यार्थियों को दी जाएगी उपाधि
बता दें दो दिवसीय समारोह में कुल 2,701 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। जबकि दूसरे दिन स्नातकोत्तर और PHD शोधार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह में कुल 518 पीएचडी विद्यार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जानी हैं। दूसरे दिन हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव