उत्तराखण्ड

Mussoorie Accident: खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, 3 घायल

खबर शेयर करें -
accident in dehradun

Mussoorie Accident: मसूरी से हादसे की खबर सामने आ रही है। झाड़ीपानी रोड स्थित क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। जबकि तीन लोग घायल बताये जा रहे हैं।

Mussoorie में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा बुधवार सुबह का है। जानकारी के अनुसार बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है दुर्गम क्षेत्र में हुए इस हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। अभी तक पुलिस एक महिला का शव बरामद कर पाई है। जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है ।

ढलान की और बढ़ते ही खाई में समा गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार लोगों ने दुकान से सामान ख़रीदा था। सामान लेने के बाद वो जैसे ही कार में बैठे वाहन ढलान की और बढ़ने लगा। इस दौरान चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में समा गई। कार सवार लोग उत्तरकाशी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव