उत्तराखण्ड

मंत्री सुबोध उनियाल से भिड़ी महिला नेता, मतदान के दौरान बूथ निरीक्षण पर हंगामा

खबर शेयर करें -

 

Bjp Uttarakhand

नरेंद्र नगर में निकाय चुनाव के दौरान हंगामा देखने को मिला। वोटिंग के दौरान बूथ के अंदर निरीक्षण करने गए मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) नेता प्रमिला रावत ने विरोध किया। इस दौरान वो अंदर जाते हुए मंत्री का विरोध करती नजर आ रही है।

मंत्री सुबोध उनियाल से भिड़ी UKD की महिला नेता प्रमिला रावत

वायरल वीडियो में वोटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बूथ के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद यूकेडी नेता प्रमिला रावत ने उनका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों के बीच नोंक-झोंक होने लगी। इस दौरान प्रमिला रावत ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

प्रमिला रावत वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि आप प्रदेश के मंत्री हैं। लेकिन इस तरह लाव-लश्कर के साथ आपको पोलिंग बूथ में जाने का अधिकार नहीं हैं। देखते ही देखते विवाद गरमा गया। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री का काफिला वहां से रवाना हो गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव