उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में ईलाज के लिए भटक रहे लोग, BJP ने उठाई कैथ लैब शुरू करने की मांग

खबर शेयर करें -

 

Cath lab almora

अल्मोड़ा-मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और लंबे समय से लंबित कैथ लैब के जल्द संचालन की मांग को लेकर भाजपा नेताओं का एक शिष्टमंडल आज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से मिला। इस दौरान नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

BJP ने उठाई कैथ लैब शुरू करने की मांग

शिष्टमंडल ने प्राचार्य के समक्ष कैथ लैब के संचालन में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। नेताओं ने कहा कि हृदय रोगियों को समय पर उपचार न मिलने के कारण उन्हें अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।

रेफर की समस्या से मिलेगा निजात

BJP नेताओं ने कहा कि यदि कैथ लैब जल्द शुरू होती है तो मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञों से उपचार मिल सकेगा और रेफर की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। नेताओं ने मेडिकल कॉलेज को कुमाऊं क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बताते हुए यहां संसाधनों और सुविधाओं के विस्तार की मांग है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

लैब के संचालन की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रही आगे: प्राचार्य

प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कैथ लैब के संचालन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और इसे जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव