उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस इलाके में गुलदार की दहशत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जंगल छोड़कर आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों और गुलदार के होने की कई खबरें सामने आती रहती है एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी शहर का भी सामने आ रहा है यहां पर नवाबी रोड के बाद घनी आबादी क्षेत्र में भी तेंदुए की दस्तक की चर्चा से दहशत फैल गई। बुधवार की देररात करीब साढ़े 12 बजे गांधीनगर में एक मकान की छत पर रखी टंकी पर तेंदुआ बैठा दिखा।

आसपास के लोगों ने देखा तो अचानक तेंदुआ गायब हो गया। वह कहां से आया और कहां गया इसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि तेंदुआ लाइन नंबर 17 स्थित गफ्फारी मस्जिद के पास भी दिखा था। यह क्षेत्र गौला के निकट है। ऐसे में उसके गौला नदी से आबादी की और आने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव