उत्तराखण्ड

युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

खबर शेयर करें -


नैनीताल, दिनांक — युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीमांशा आर्या के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मीमांशा आर्या ने कहा कि युवा कांग्रेस अपने स्थापना दिवस को केवल औपचारिक रूप से न मनाकर समाजसेवा और जनसरोकार से जोड़ने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की सेवा करना ही सच्ची राजनीति की पहचान है, और युवा कांग्रेस सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष शिवम् बजाज, नगर अध्यक्ष बंटू आर्य, नगर महामंत्री संजय कुमार, गौरव कुमार, दीपक मेहरा ,जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कनवाल जी, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा जी, जिला सचिव कैलाश अधिकारी जी, सावित्री सनवाल जी, दीक्षा देवी, लता तरुण, गीता मण्डल, रहीसा चिस्ती, दीपक मेहरा, नगर महामंत्री संजय कुमार,प्रमोद कुमार ,हिमांशु आर्या,दिनेश आर्या , प्रिंस सैनी, अमन, मनीष बिष्ट, रोहित तिवारी, दिनेश , ख़स्ती आर्या,आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव