उत्तराखण्ड

धामी सरकार का बड़ा फैसला: रामपुर तिराहा कांड के घायल आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोली से घायल होकर पूरी तरह शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सरकार ने 20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की है।

घायल आंदोलनकारियों को मिलेगी 20 हजार की अतिरिक्त मासिक सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोली से घायल होकर पूरी तरह शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सरकार ने 20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की है। इससे दोनों आंदोलनकारियों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था हो सकेगी।

शासन ने जारी किया शासनादेश
शासन में इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत हरिद्वार निवासी प्रकाश चंद्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबराय को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। वर्तमान में दोनों आंदोलनकारियों को ₹30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन मिल रही है। अब उनकी बेहतर देखभाल के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव