उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल में भूस्खलन से भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, 12 और मकान खतरे की जद में

खबर शेयर करें -

नैनीताल में गत दिवस को भूस्खलन के कारण एक दो मंजिला मकान ढह गया। भूस्खलन के कारण क्षेत्र के 12 और मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं।


नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में शनिवार दोपहर भूस्खलन से दो मंजिला भवन पलभर में जमींदोज हो गया। इसके साथ ही मोहल्ले के 12 और मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इसके साथ ही कई और मकान छतिग्रस्त हो गए।


प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त के आस-पास के घरों को भी खाली करा दिया है। अचानक मकान के भरभरा कर गिरने के कारण लोगों में हड़कंप मच गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


मिली जानकारी के मुताबिक मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र सुबह तीन बजे से हल्का भूस्खलन हो रहा था। इसी दौरान इलाके में 30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक से जमींदोज हो गई। इस दीवार के गिरते ही भूस्खलन तेज होने लगा।

जिसके बाद इस बारे में जिला प्रशासन को जानकारी दी गई। जिसके बाद क्षेत्र में स्थित रास्ते व घरों में दरारें दिखने लगी। पुलिस ने एहतियातन मकानों को खाली कराना शुरू किया। इसी बीच एक दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव