उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-बिजली चोरी में तीन पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ कई बार बिजली चोरी होने के मामले सामने आते रहते एक ऐसा ही मामला हल्द्वानी का भी सामने आ रहा है जानकारी के अनुसार विद्युत चोरी कर ऊर्जा निगम को चूना लगाने वाले तीन लोगों के खिलाफ शुक्रवार को काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। विद्युत वितरण उपखंड सुभाष नगर के उपखंड अधिकारी नीरज चंद्र पांडे ने बताया कि शुक्रवार को अवर अभियंता गौलापार अनुभाग नवीन चंद पंत और सुरेंद्र बिष्ट के साथ टीम क्षेत्र में चेकिंग के लिए निकली थी। इस दौरान देवला तल्ला कुंवरपुर निवासी चंदन सिंह, हरीश कुमार और विक्रम सिंह के मकान में विद्युत चोरी पकड़ी गई। टीम ने तीनों के खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव