
Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन हादसा मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बिल्डिंग की मालकिन उर्मिला गुप्ता, पति हरिराम गुप्ता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि आरपी पति-पत्नी और बेटा महेश गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद जज के सामने पेश किया। जहां से पत्नी-पत्नी न्यायिक हिरासत में है और बेटे को भी दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल
बता दें कि वायुसेना से रिटायर हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि संपत्ति पत्नी उर्मिला गुप्ता के नाम पर है। तो वहीं इसका प्रबंधन और संचालन हरिराम गुप्ता और महेश गुप्ता द्वारा किया गया। पुलिस की माने तो हरिराम गुप्ता के नाम इमारत की दो मंजिलों के बिजली कनेक्शन हैं।
बिल्डिंग गिरने से सात की मौत
मालूम हो कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस के पास दशकों पुरानी पीजी इमारत रविवार को भर भराकर गिर गई। इसमें मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। अब तक मलबे से 12 का रेस्क्यू किया गया। जिसमें से सात की मौत हो गई।
एक घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी
दिल्ली एम्स की माने तो इस हादसे में चार घायल अस्पताल में भर्ती हैं। तीन की हालत स्थिर है। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। भर्ती मरीजों में असगर अली, नीरज बावा, आदित्य कुमार और नीतीश चिब हैं। एक बचे हुए व्यक्ति कृष्णा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

