यह भी कहा कि पीछे मुड़कर न देखें और एक घंटे बाद लौटने पर सामान दोगुना मिलेगा। महिला ने बाबा के निर्देशों का पालन किया, लेकिन जब वह वापस मौके पर पहुंची …और पढ़ें
HighLights
- साथ ही यह भी कहा कि पीछे मुड़कर न देखें और एक घंटे बाद लौटने पर सामान दोगुना मिलेगा।
- महिला ने बाबा के निर्देशों का पालन किया। जब वह वापस मौके पर पहुंचीं तो गठरी गायब थी।
- इसके बाद पीड़िता ने ठगी के मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और स्टेशनगंज थाने में की।
, नरसिंहपुर। जिले में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां “सोना डबल करने” के लालच में एक महिला लगभग 8-10 तोला सोने के जेवर और नगदी गंवा बैठी। मामला जिला मुख्यालय के छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजनी विश्वकर्मा (50) अपनी मां के साथ बांसकुंवारी रोड हाईवे के पास रहती हैं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। रजनी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अजय मेहरा उर्फ अज्जू ने उन्हें एक तथाकथित बाबा का मोबाइल नंबर दिया और उनसे संपर्क करवाया।
बाबा से संपर्क करने पर उस व्यक्ति ने खुद को “मुल्ला अजमेर” बताया और तंत्र-मंत्र के जरिए सोना दोगुना करने का झांसा दिया। फोन पर रजनी को झांसे में लेकर उनके सोने के आभूषण, चेन, झुमकी, अंगूठियां, चूड़ियां, हार, पायलों समेत लगभग 8-10 तोला सोना, 60 हजार रुपये नगद और मोबाइल, को लाल कपड़े में बांधकर घर के पास खाली प्लाट में रखने को कहा।
साथ ही यह भी कहा कि पीछे मुड़कर न देखें और एक घंटे बाद लौटने पर सामान दोगुना मिलेगा। महिला ने बाबा के निर्देशों का पालन किया, लेकिन जब वह वापस मौके पर पहुंचीं तो पूरी गठरी गायब थी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक और स्टेशनगंज थाने में की।
मामले की शिकायत हमारे पास आई है। लगाए गए आरोपों की तस्दीक की जा रही है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को चाहिए कि वे इस तरह के प्रलोभन व अंधविश्वास में न पड़ें।
-सौरभ पटेल, थाना प्रभारी स्टेशनगंज, नरसिंहपुर

