उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहाँ पर 15 हजार वोट काटने की साजिश? VIDEO बयान से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

SIR to begin in April 2026 uttarakhand news

रुड़की की खानपुर विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी (SIR) प्रक्रिया पर विवाद खड़ा हो गया है। एक वीडियो बयान में स्थानीय नेता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में करीब 15 हजार वोट जानबूझकर काटने की साजिश की जा रही है।

वोट कटने के आरोप से खानपुर में सियासी भूचाल

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में विधायक सभी BLO को चेतावनी देते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वे किसी राजनीतिक दबाव में न आएं। जेल आप लोग जाएंगे। बिना जांच और बिना सुनवाई एक भी वोट नहीं कटना चाहिए”।

बिना जांच एक भी वोट नहीं कटना चाहिए: MLA

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने जारी वीडियो में आगे कहा कि कुछ लोग फर्जी तरीके से एक-एक व्यक्ति के नाम से 27 से 32 आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो वे हाईकोर्ट जाएंगे।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने हाल ही में SIR में सत्यापन के लिए आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड को भी मान्य किया है, जिसके बाद प्रक्रिया तेज हुई है। विधायक के इन आरोपों के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव