
LPG Price 1 September: आज नए महीने सितंबर की शुरुआत से ही आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। एक बार फिर LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। IOCL के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 9.50 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई हैं।
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम
सभी जगह 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 19 किलो वाला सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 2,738 रुपये थी।
इसके अलावा नोएडा में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में पहले 19 किलो वाला सिलेंडर 2,701 रुपये में मिल रहा है। अब ये 2691.50 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर 2,982 रुपये और चेन्नई में 2916.50 रुपए का हो गया है।
14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
हालांकि घरेलू उपभोक्ता राहत की सांस ले सकते हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। इसके साथ ही पांच और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अभी भी पांच किलों वाला सिलेंडर 349.50 रुपए में मिल रहा है। XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपए पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर के दामों को बढ़ा दिया गया है। पहले 762 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब बढ़कर 764 रुपए में मिलेगा।
