उत्तराखण्ड

पब्लिक टॉइलट में नहीं था दरवाजा, पीरियड्स में वाशरूम के लिया भटकती रही युवती, सहेली ने बनाया वीडियो

खबर शेयर करें -

 

पब्लिक टॉइलट में नहीं था दरवाजा, पीरियड्स में वाशरूम के लिया भटकती रही युवती, सहेली ने बनाया वीडियो

अल्मोड़ा से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमेश्वर में एक युवती पीरियड्स के दौरान वाशरूम के लिए दर-दर भटकती रही। लेकिन इलाके के रेस्टोरेंट कर्मियों ने युवती को अपना वॉशरूम इस्तेमाल करने से मना कर दिया। जब युवती पब्लिक वाशरूम पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई।

पीरियड्स में वाशरूम के लिया भटकती रही युवती

मामला महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर का है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती अपनी दोस्त की आपबीती बता रही है। वीडियो में युवती बता रही है कि सोमेश्वर बाजार में उसकी दोस्त को अचानक पीरियड्स आ गए। इस दौरान टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए युवती ने आसपास के रेस्टोरेंट पर गई। लेकिन किसी ने भी उसे टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी।

पब्लिक टॉइलट में नहीं था दरवाजा

दर-दर भटकने के दौरान एक रेस्टोरेंट कर्मी ने तो युवती को पब्लिक वाशरूम का रास्ता तक बता दिया। जो वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर था। किसी तरह युवती पब्लिक टॉयलेट पहुंची। लेकिन वहां का नजारा देख उसके होश ही उड़ गए। युवती की सहेली के अनुसार पब्लिक वाशरूम में दरवाजा तक नहीं था। युवती की दोस्त का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो सरकार के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव