उत्तराखण्ड

चमचमाती कार, 1 घंटा और 80 लाख… चाची ने दिया ऐसा घिनौना ऑफर, भतीजी ने करवा दी FIR

खबर शेयर करें -

Chachi Bhateeji News: गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक सगी चाची और गांव के युवक ने युवती को आजमगढ़ जाकर 1 घंटे तक अश्लील कृत्य करने के बदले 20 लाख का लालच दिया. युवती द्वारा इनकार करने और परिजनों को बताने पर आरोपियों ने घर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की तहरीर पर दुल्लहपुर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

चमचमाती कार, 1 घंटा और 80 लाख... चाची ने दिया ऐसा घिनौना ऑफर, भतीजी ने करवा दी FIR
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Ghazipur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सगी चाची ने ही चंद रुपयों के लालच में अपनी भतीजी के आत्मसम्मान का सौदा करने की कोशिश की. चाची और गांव के एक युवक ने मिलकर युवती को महज 1 घंटे के काम के बदले 20 लाख रुपये का भारी-भरकम लालच दिया. लेकिन जब युवती को इस मोटी रकम के पीछे छिपे खौफनाक और अश्लील इरादों की भनक लगी, तो उसने इस घिनौने प्रस्ताव को ठुकरा दिया. युवती ने न सिर्फ काम करने से मना किया, बल्कि पूरी बहादुरी दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चाची और उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह मामला दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है. पीड़ित युवती को पिछले कई दिनों से उसकी सगी चाची और गांव का ही एक युवक लगातार प्रताड़ित और गुमराह कर रहे थे. आरोपियों ने युवती को झांसा दिया कि इस काम के लिए कुल 80 लाख का बजट तय हुआ है. इसमें से 20 लाख सीधे युवती को मिलेंगे, जबकि बाकी की रकम चाची और उसके साथी के बीच बांटी जाएगी.

चाची और उसका साथी लगातार युवती पर यह सौदा मानने के लिए दबाव बना रहे थे. साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई थी कि इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को कानों-कान भनक नहीं लगनी चाहिए.

जब युवती ने पूछा- ‘1 घंटे में ऐसा क्या करना होगा?’

शुरुआत में युवती को इस अजीबोगरीब ऑफर पर शक हुआ. जब उसने अपनी चाची से पूरी योजना और काम के बारे में विस्तार से पूछा, तब इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ. चाची ने बताया कि उसके लिए एक चार पहिया वाहन (गाड़ी) का इंतजाम किया जाएगा. उसे उस गाड़ी से पड़ोसी जिले आजमगढ़ जाना होगा और वहां सिर्फ 1 घंटा रुकने के बाद वापस लौट आना होगा.

अश्लीलता का कबूलनामा

जब युवती ने अचरज जताते हुए पूछा कि आखिर 1 घंटे के भीतर ऐसा कौन सा काम है जिसके लिए कोई 20 लाख देगा? तब उसकी सगी चाची पुष्पा देवी ने अपनी गंदी सोच का खुलासा करते हुए साफ कह दिया कि वहां उसे 1 घंटे के लिए कुछ अश्लील कृत्य (गलत काम) करने होंगे.

इनकार करने पर घर चढ़कर दी जान से मारने की धमकी

चाची के मुंह से अश्लीलता की बात सुनते ही युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने तुरंत अपनी मर्यादा और आत्मसम्मान को चुनते हुए इस काम को करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद मामला और बिगड़ गया. युवती ने घर पहुंचकर बिना डरे अपने माता-पिता और परिजनों को चाची की इस घिनौनी करतूत की पूरी सच्चाई बता दी. भतीजी के इनकार और परिवार को बात बताने से नाराज चाची पुष्पा देवी और उसका साथी सुनील राजभर आगबबूला हो गए. दोनों विवाद करते हुए सीधे युवती के घर के दरवाजे तक जा पहुंचे.

आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर पीड़ित युवती और उसके पूरे परिवार को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं. जब परिवार ने विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की सीधी धमकी भी दे डाली.

दुल्लहपुर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद पीड़ित युवती और उसका परिवार बुरी तरह सहम गया. हालांकि, परिजनों के हौसला बढ़ाने पर युवती दुल्लहपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी. दुल्लहपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता और महिला सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील इनपुट्स को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने आरोपी चाची पुष्पा देवी और मुख्य सहयोगी युवक सुनील राजभर के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अन्य सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. पुलिस टीमों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी गई है.

अनिल कुमार

मैं अनिल कुमार वर्ष 2007 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत S1 से की थी. दिसंबर 2007 में मैं Zee News से जुड़ा और गाजीपुर की खबरों पर पैनी नजर रखते हुए कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कीं. इसके बाद India TV और News18 India (पूर्व IBN7) के लिए भी काम किया और जिले में मजबूत पहचान बनाई. मेरी गेहूं सड़ने की खबर पर उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया था, जो मेरी प्रभावशाली रिपोर्टिंग का उदाहरण है. TV9 पर प्रसारित मेरी दिव्यांग बच्चों से जुड़ी रिपोर्ट के बाद शासन-प्रशासन सक्रिय हुआ और राज्यपाल ने गाजीपुर पहुंचकर प्रभावित बच्चों से मुलाकात की.

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव