उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तीनपानी से गोरापड़ाव तक हाईवे का NHAI, परिवहन और पुलिस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: बढ़ते सड़क हादसों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तीनपानी से गोरापड़ाव तक हाईवे का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, आरटीओ (प्रवर्तन), एनएचएआई, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि इस मार्ग पर लगातार कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पर कई कट खोले और बंद किए गए थे, लेकिन अब स्थायी समाधान के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी की ओर से रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों की समस्या को देखते हुए अंडरपास बनाए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई की तकनीकी टीम जल्द ही सर्वे करेगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और हाईवे पर सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव