उत्तराखण्ड

NEET UG 2026 री-एग्जाम आज, देशभर में हाई अलर्ट पर 5,440 परीक्षा केंद्र

खबर शेयर करें -

 

neet-re-exam-2026

आज पूरे देश भर में NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा हो रही है। करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे। 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं।

परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश NTA ने जारी किए है। जिसमें सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में एंट्री शुरू होगी। 1:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। दो बजे से परीक्षा शुरू होगी। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों को बिना डरे परीक्षा में बैठने की सलाह दी।

NEET Re-Exam 2026 आज

बताते चलें कि एग्जाम सेंटरों पर दो लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात है। तो वहीं 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पहली बार पेपर लीक को रोकने के लिए भारती वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों से पेपर पहुंचाए गए।

एयरफोर्स ने पहुंचाए पेपर

200 से ज्यादा उड़ानें भरकर एयरफोर्स ने NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देशभर में पहुंचाए। बताते चलें कि 3 मई 2026 को NEET-UG परीक्षा हुई थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद 12 मई को एनटीए द्वारा इसे रद्द कर दिया गया। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

री-एग्‍जाम में स्टूडेंट्स को 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे

बताते चलें कि NEET-UG री-एग्‍जाम के नियमों में थोड़ा बदलाव भी किया गया है। परीक्षा का समय पहले 180 मिनट था। जिसे बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। पेपर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। तो वहीं PwD और PwBD कैटेगरी के छात्रों को 6:20 बजे तक अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव