उत्तराखण्ड

कार में छात्राओं को खींचकर छेड़छाड़ करता था कथावाचक, मथुरा पुलिस का खौफ इतना; घर में नहीं गाड़ी में बिताता था रात

खबर शेयर करें -

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपित पूर्व कथावाचक ओमप्रकाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली के दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी के डर से घर की …और पढ़ें

छेड़छाड़ का आरोपित व कार। जागरण।
छेड़छाड़ का आरोपित व कार। जागरण।

मथुरा। छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ पूर्व कथावाचक ओमप्रकाश लंबे समय से अपने ही घर में रात बिताने से बचता था। दिल्ली में हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तारी के बाद उसने घर पर सोना अक्सर छोड़ दिया था।

गिरफ्तारी के डर से वह अधिकांश रातें अपनी कार में ही अलग-अलग स्थानों पर बिताता था और ठिकाने बदलता रहता था। हालांकि बलदेव में हुई घटना के बाद आरोपित ने एक्सप्रेसो कार तेज रफ्तार में दौड़ाई थी। इससे उसकी कार क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई है। गांव से रात में बाइक से निकलने पर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपित पूर्व कथावाचक ओमप्रकाश उर्फ भूरा निवासी जुल्हेदी थाना गोवर्धन वर्तमान पता नगला साखी द्वारिकाधाम कॉलोनी थाना गोवर्धन की गिरफ्तारी के बाद उसके बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं।

दिल्ली में दुष्कर्म के मामले में घर से उठाया था पुलिस ने

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था। उस घटना के बाद उसके मन में यह डर बैठ गया कि पुलिस सबसे पहले उसके घर पर ही दबिश देगी। यही वजह रही कि उसने रात में घर पर रुकना लगभग बंद कर दिया। वह देर रात तक इधर-उधर घूमता रहता था और अधिकांश समय अपनी कार में ही सोता था।

कभी शहर के बाहरी इलाके तो कभी सुनसान स्थानों पर वाहन खड़ा कर रात गुजारता था। उसके बेहद करीबी लोगों को ही यह जानकारी नहीं रहती थी कि वह किस इलाके में मौजूद है।

बलदेव थाना प्रभारी ने 12 घंटे की आरोपित की निगरानी

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने ठिकाने लगातार बदलता रहता था। मोबाइल का इस्तेमाल भी सीमित करता था और कई बार अचानक स्थान बदल लेता था। महावन और फिर बलदेव में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़ितों ने उसकी कार के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था।

खबरें और भी

बलदेव में छात्रा को कार में खींचने के बाद उसने तेज रफ्तार में कार दौड़ाई थी। हनुमान चौराहे के समीप छात्रा के अचानक से कार का स्टेयरिंग घुमा दी। इससे कार हैंडपंप से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर खराब हो गई है।

कार खराब होने पर बाइक से निकला था गांव के बाहर

मामला सामने आने के बाद बलदेव थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने आरोपित को चिन्हित करके निगरानी शुरू की। आरोपित एक गांव में छिपा था। कार खराब होने के कारण शुक्रवार रात को वह बाइक से गांव से बाहर निकला था। बलदेव पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित सुबह ही खा लेता था भांग

आरोपित ओमप्रकाश लवानिया सुबह छह बजे से ही भांग खा लेता है। दिन भर वह नशे में रहता है। नशे में ही वह राह चलते अकेली चलने वाली युवतियों को निशाना बनाता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी और बेटे उससे संपर्क नहीं रखते हैं।

कई महिलाओं ने लोक-लज्जा से नहीं कराई शिकायत

आरोपित ने कई महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं की हैं। पुलिस का मानना है कि लोक-लज्जा के डर से कई महिलाओं और युवतियों ने शिकायत नहीं की है। इससे कारण कई मामले सामने नहीं आए हैं।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव