उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, आवास पर पुलिस बल तैनात

खबर शेयर करें -

ed chapa uttarakhand (1)

ED Raid Uttarakhand : उत्तराखंड के एक पीसीएस अधिकारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है. ये छापेमारी कुल नौ ठिकानों पर हुई है. इस छापेमारी के बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ईडी की टीम ने गुरुवार को पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह (PCS officer DP Singh) के ठिकानों पर छापा मारा. बता दें डीपी सिंह एनएच 74 घोटाले में मुख्य आरोपी रह चुके हैं. साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं.

ED ने देहरादून समेत नौ ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की टीम ने देहरादून समेत कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा. ईडी के एक्शन के बाद से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें ईडी की टीम ने उत्तरप्रदेश में भी डीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है.

ED की छापेमारी जारी

बता दें कि पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. डीपी सिंह पर NH-74 में करोड़ों रूपए के घोटाले का आरोप है.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी
उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ऐसे में ईडी के अधिकारी किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ ही बैंकिंग दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर पुलिस बल भी तैनात हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव