उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान: मुख्यमंत्री धामी

खबर शेयर करें -

BJP to launch ‘Save Democracy, End Anarchy’ campaign across the state: CM Dhami

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान की रूपरेखा साझा की और विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश ही सर्वोपरि होता है, लेकिन कांग्रेस अपनी लगातार हो रही चुनावी पराजयों से सीख लेने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर देश में अविश्वास का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है।

नक्शेदेखें

दो चरणों में आयोजित होगा अभियान, निकाली जाएंगी पदयात्राएं

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक और द्वितीय चरण 11 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में पदयात्राओं और जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्टूबर को श्रीनगर गढ़वाल में पदयात्रा होगी।इशके बाद 2 नवंबर को देहरादून में दस हजार लोगों की विशाल पदयात्रा होगी।फिर 3 नवंबरकोरुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में पदयात्रा होगी। इनके जरिए केंद्र और राज्य  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

नक्शेदेखें

कांग्रेस की पर किया तीखा प्रहार

कांग्रेस की प्रस्तावित ‘न्याय यात्रा’ और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह कांग्रेस की कोई नई यात्रा नहीं है, इससे पहले भी उनकी ‘थूकने वाली यात्रा’ निकल चुकी है और जनता उनका हश्र देख चुकी है।” उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की दुहाई देना और हारने पर चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर दोष मढ़ना कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। केवल हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने से कोई संविधान का रक्षक नहीं बन जाता; असली सम्मान उसके मूल्यों और मर्यादाओं का पालन करने से दिखता है। सीएम धामी ने आंकड़े देते हुए कहा कि कांग्रेस गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर है। जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 2025 में पदभार ग्रहण किया, उससे काफी पहले से कांग्रेस हार रही है। ऐसे में अपनी विफलताओं का दोष चुनाव आयोग पर मढ़ने के बजाय कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

समाचारपढ़ें

युवाओं को भड़काने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

दिल्ली की हालिया घटनाओं और कुछ  राजनीतिक बयानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को आगे करके अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करना अत्यंत निंदनीय है। देश में बांग्लादेश जैसी हिंसक और अस्थिर परिस्थितियां पैदा करने का सपना देखने वाले लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में बदलाव का रास्ता हिंसा या अराजकता नहीं, बल्कि संविधान और जनता का जनादेश है। उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं, उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।

नक्शेदेखें

तथ्यों के आधार पर जनता से संवाद करेगी भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए प्रदेश के कोने-कोने में जाकर जनता के साथ तथ्यों के आधार पर सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन के जिस नए युग की शुरुआत हुई है, उसे आगे बढ़ाना ही भाजपा का मुख्य ध्येय है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव