उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।

3 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 3 नवम्बर के लिए लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो मंगलवार यानी आज राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

4 नवम्बर का मौसम अपडेट
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 4 नवम्बर को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाया रहेगा। जबकि 8 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव